Wednesday, 2 May 2018

आज़ाद

मंदिर में जिसे मिले खुदा
और मस्जिद में भगवान मिले
ऐसा इस धरती पर मुझे
कहीं कोई तो इंसान मिले।

मंदिर मस्जिद में जो ना बसा ,
बस मेरे-तेरे दिल में बसा ,
पोथी पत्थर से जो हो अलग ,
कोई ऐसा भी भगवान मिले।

चाहतें पूरी हुई जिसकी
कोई ऐसा तो आबाद मिले
रूह कैद न हो जिस्म में जिसकी
कोई ऐसा भी आज़ाद  मिले।
रूह कैद न हो जिस्म में जिसकी
कोई ऐसा भी आज़ाद  मिले।

No comments:

Post a Comment

The Ballad of Thief and the Priest

The thief came in the dead of night, When lamps were burning low, He moved as softly as a thought Afraid the dark might know. He searched fo...